adevertisment Adevertiisment banner

सुप्रीम कोर्ट जैसी जिला अदालतों की सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगे वकीलों से सुझाव

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को दिल्ली बार काउंसिल ने कहा है कि जिला अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था उच्चतम न्यायालय की तर्ज पर की जाएगी। न्यायालय ने इस मामले में वकीलों से सुझाव देने की सलाह देते हुए कहा है कि वह अपने आदेश में काउंसिल, दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अन्य वकीलों के सुझावों को भी शामिल करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली बार काउंसिल की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वकीलों की व्यापक राय के आधार पर वह कोई आदेश जारी करेगी।

Related Articles

Back to top button