adevertisment Adevertiisment banner

कृषि कानून वापस लेने पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा, शुक्रिया

नई दिल्ली,एजेंसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद अलग-अलग राजनेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम का शुक्रिया अदा किया है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी खुशी जताई है। उधर, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देश के नाम संबोधन में एलान किया है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी। इस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जाताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button