adevertisment Adevertiisment banner

प्रियंका गांधी के निजी सचिव समेत कई कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

लखनऊ। प्रियंका गांधी के निजी सचिव समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राज्य संपत्ति विभाग के ड्राइवर प्रशांत कुमार की ओर से दर्ज कराये गये मुकदमें मारपीट के आरोप लगाये गए हैं। एफआईआर में कांग्रेस निजी सचिव संदीप सिंह, प्रदेश महासचिव शिव पांडेय और प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित के नाम शामिल हैं।

हुसैनगंज थाना प्रभारी के मुताबिक बीती देर रात राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात प्रशांत कुमार ने कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कांग्रेस के बड़े नेता उनके घर में दारू पीकर ताका-झांकी करते हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया जिसके बाद आक्रोशित होकर कांग्रेस नेताओं ने उनकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माल एवेन्यू में रहते हैं पीड़ित प्रशांत
पीड़ित प्रशांत कुमार अपने परिवार के साथ माल एवेन्यू में निवास करते हैं। इसके साथ ही वह राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। प्रशांत कुमार का कहना है कि उनके आवास पर लगभग एक से डेढ़ महीने से लगातार कुछ लोग उनके घर में रात के अंधेरे में ताका-झांकी करते हैं। बुधवार को भी उनके घर की दीवार के पास शिव पांडे, योगेश कुमार दीक्षित और संदीप सिंह मौजूद थे, प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने जब ताका-झांकी करने का विरोध जताया, तो इसी बीच आक्रोशित होकर शिव पांडेय, संदीप सिंह और योगेश कुमार ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी सूचना
पिटाई के बाद प्रशांत ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह लोग मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनसे जल्दबाजी में अपने मनमुताबिक तहरीर हासिल कर केस दर्ज किया है।

बुधवार की रात करीब 12:00 बजे प्रशांत कुमार ने सूचना दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के बड़े नेता योगेश कुमार दीक्षित, शिव पांडेय और संदीप सिंह ने उनके साथ मारपीट की गई है। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है…अजय कुमार हुसैनगंज थाना प्रभारी।

Related Articles

Back to top button