adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: 90 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने रियल एस्टेट कम्पनी खोल कर निवेशकों से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चार महीने पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। जानकीपुरम विस्तार निवासी रामशब्द राम जमीन खरीदना चाहते थे। जुलाई 2016 में उन्हें विनयखंड स्थित ईवोक इंफ्रा के बारे में पता चला था। जिसके निदेशक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी सुनील तिवारी और प्रदीप तिवारी थे।

मुलाकात के वक्त सुनील ने बक्कास में कुटुंब रेजीडेंसी के नाम से कॉलोनी बनाने का दावा किया था। सुनील ने बताया कि जमीन की रकम किस्तों में अदा की जा सकती है। करीब एक साल तक उन्होंने विभिन्न तारीखों में ईवोक कम्पनी के खाते में साढ़े सात लाख रुपये जमा किए थे। लेकिन उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया। छानबीन करने पर रामशब्द को पता चला कि उनकी रह ही कई निवेशकों से आोपियों ने करीब 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

ठगों से रुपये निकालने के प्रयास विफल होने पर रामशब्द ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सुनील तिवारी दफ्तर बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को सुनील तिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक सुनील के साथ धोखाधड़ी में प्रदीप तिवारी, आलोक शुक्ला, शिवम सोनी, मनीष शर्मा, प्रभात पाण्डेय और विजय यादव भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button