adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: आजादी अमृत महोत्सव का क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन, जानें क्या कहा?

लखनऊ। आरएसएस की तरफ से शुक्रवार को नगर पंचायत इटौंजा के खेल मैदान के परिसर में आजादी अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी ने इस आजादी अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष पर राष्ट्रप्रेम की नवीन चेतना को जागृत करने व अमर बलिदानियों को सम्मान देने के लिए आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन इटौंजा में किया गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने टोलियां बनाकर युद्ध लड़ा था जिनके कारण हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा 1857 में रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता है। चंद्रशेखर आजाद ने अंतिम सांसों तक लड़कर बलिदान दिया उनके इतिहास को सामने लाये बिना आजादी के अमृत महोत्सव का संकल्प साकार नहीं होगा। महोत्सव में जिला प्रचारक आत्म प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भारत माता की आरती के उनके जयकारों से मैदान गूंज उठा।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल कुमार सिंह,योगेश शुक्ला, विधायक अविनाश त्रिवेदी,बीकेटी नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू,पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवदर्शन यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह मोनू,जिला आईटीसेल प्रमुख विवेक सिंह, बीकेटी के मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह चौहान,इटौंजा के मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महोत्सव में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button