adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड: 14 अप्रैल को रिलीज होगी आमिर-करीना की लाल सिंह चड्ढा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बात की जानकारी करीना कपूर खान ने फिल्म से अपना और आमिर खान एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए करीना कैप्शन में लिखती हैं, हमें अपना नया पोस्टर और हमारी नई रिलीज की तारीख साझा करते हुए खुशी हो रही है। पोस्टर में करीना आमिर खान के कंधे पर सर टिकाएं दिख रही हैं, दोनों की चेहरे की स्माइल ये बयां कर रही हैं कि दोनों प्यार में है। पोस्टर पर लिखा है ‘लाल सिंह चड्ढा ‘सिर्फ सिनेमाघरों में’ इस बैसाखी #लालसिंहऑनबैसाखी।

गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही ‘लाल सिंह चड्ढा’ पहले इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म से तेलुगू स्टार नागा चैतन्य अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1994 में प्रदर्शित टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का हिंदी एडाप्टेशन है।

बता दें कि फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पहले ये फिल्‍म क्रिसमस 2020 रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में ये कहा गया कि यह नए साल पर वेलेंटाइन पर रिलीज होगी। ऐसे कई बार फिल्म की रिलीज डेट बदलती गई। हालांकि अब फिल्म की कंफर्म रिलीज डेट सामने आ गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्‍म की शूटिंग लंबे समय तक रोक दी गई थी। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट के बारें में मेकर्स कोई कंफर्म डेट नहीं बता रहे थे।

सलमान की ‘अंतिम’ का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ रिलीज

एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने खुद भी इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “द स्पिरिट ऑफ अंतिम। ‘कोई तो आएगा’ गाना रिलीज।” इस गाने का म्यूजिक रवि बसरुर ने दिया है। रवि के साथ शब्बीर अहमद ने इस गाने को लिखा है।

Related Articles

Back to top button