adevertisment Adevertiisment banner

पठानकोट में आर्मी कैंप गेट के पास ग्रेनेड से हमला

पठानकोट, एजेंसी। पंजाब के पठानकोट के आर्मी कैंप के के पास सोमवार सुबह ग्रेनेड से हमला किया गया है यह विस्‍फोट आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्‍जे में ले कर सर्च ऑपरेशन शुरू क्र दिया है । पुलिस पूरे एरिया मेंं सर्च आपरेशन चला रही है और आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। बताया जाता है कि ग्रेनेड दो बाइक सवारोंं द्वारा फेंका गया, लेकिन पुलिस द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्‍य के बार्डर एरिया में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और पूरे राज्‍य में चौकसी बरती जा रही है। उधर भारत-पाकिस्‍तान बार्डर क्षेत्र के बमियाल सेक्‍टर में ड्रोन व संदिग्‍ध व्‍यक्तियों को देखे जाने की सूचना है। पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी ओर, पठानकोट के बमियाल बॉर्डर क्षेत्र के परमाल जट्टा में देर रात्रि ड्रोन और संदिग्ध लोगों केे देखे जाने की सूचना मिली है।

इसके बाद पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बमियाल के डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने देर रात बार्डर क्षेत्र मेंं टार्च की रोशनी देखी। ग्रामीणों ने खेताें की ओर इस दौरान कुछ संदिग्‍ध लोगों की हलचल देखी। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि बमियाल सेक्‍टर में पाकिस्‍ताानकी ओर से अक्‍सर घुसपैठ की काेशिशें होती रहती हैं। कुछ साल पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले पाकिस्‍तानी आतंकियों ने बमियाल सेक्‍टर से ही घुसपैठ की थी।

Related Articles

Back to top button