adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन की आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। वरूण धवन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पेश है ‘भेड़िया’ से मेरी पहली झलक। ‘भेड़िया’ फर्स्ट लुक। फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।”

गौरतलब है कि अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण-कृति के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं, जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर उनके माता पिता का रोल प्ले करते दिखेंगे। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और किराया आडवाणी लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म कुली नंबर 1 में सारा अली खान के साथ देखा गया था। अभिनेता की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

Related Articles

Back to top button