adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना के नए वेरिएंट के डर से दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी से की ये बड़ी मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से आने वाली उड़ानें रोकने का आग्रह किया है जहां कोरोना के नए वैरिएंट सामने आए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री से अपील करता हूँ कि कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली वायु सेवाओं को तुरंत रोक दिया जाए। हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना के कहर से बाहर निकलकर आया है। हमें हर संभव वो कदम उठाना चाहिए जिससे कोरोना का नया वैरिएंट भारत में प्रवेश न करे।”

सीएम ने डीडीएमए की बुलाई बैठक
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) की मीटिंग बुलाई है। इसमें विशेषज्ञ कोविड के नए वैरिएंट को लेकर अपनी राय रखेंगे। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर, हमने एक्सपर्ट्स से सोमवार को डीडीएमए से चर्चा करने और यह सुझाव देने को कहा है हमें कौन-से कदम उठाने चाहिए। दिल्ली वालों की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।’

अफ्रीकी देशों से आने वाली फ्लाइटों पर रोक
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमण के खतरे को देखते दुनिया के कई देश अलर्ट हो गए हैं। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर बैन लगा दिया है। अपने देश में भी एयरपोर्ट पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। साउथ अफ्रीका, हॉन्गकॉग बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की जांच की अच्छी तरह से जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत रही। दिल्ली में अब तक संक्रमण के 14 लाख 40 हज़ार 807 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14.15 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में इस महामारी से अब तक 25,095 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button