adevertisment Adevertiisment banner

UPTET Exam 2021: पर्चा आउट होने के यूपी TET की परीक्षा हुई रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज होने वाली UP TET की परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के चलते एग्जाम को पोस्टपोंड किया गया है। ये एग्जाम दो पारियों में आयोजित होनी थी। इस परीक्षा में करीब 21 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ये परीक्षा नए सिरे फिर से आयोजित की जाएगी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

व्हाट्सऐप पर लीक हुआ पेपर

जानकारी के मुताबिक सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप पर पेपर लीक किया गया था। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा में व्हाट्सएप ग्रुप पर एग्जाम का पेपर वायरल हुआ था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा है। वहीं अब ये एग्जाम एक महीने बाद फिर से होगा। हालांकि एप्लीकेंट्स को इसके लिए फीस दोबारा नहीं देनी पड़ेगी।

दो पारियों में होना था एग्जाम

दरअसल एग्जाम से पहले ही पेपर लीक होने की वजह से यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। ये एग्जाम दो पारियों में होना था। पहली पारी सुबह 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक थी। वहीं दूसरी पारी दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी। इस बार यूपी टीईटी के लिए 21,62,287 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

एक महीने के अंदर फिर से परीक्षा

यूपी में कुल 21.65 लाख परीक्षार्थियों के लिए 4309 सेंटर बनाए गए थे। एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET 2021 की परीक्षा कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराएगी।

मेरठ से तीन लोग उठाए गए

बताया जा रहा है कि परीक्षा का पेपर मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल हुआ था पेपर। पेपर लीक होने के बाद आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी गई। यूपी एसटीएफ ऐक्टिव हो गई और ताबड़तोड़ ऐक्शन होने लगा। सूत्रों की मानें तो मेरठ से तीन लोगों को उठाया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी छापेमारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button