adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना महामारी के आंकड़े झूठे, मगर लोगों की पीड़ा सच्ची है : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान मृतकों की संख्या गलत बताने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार झूठे आंकड़े देकर मृतक परिजनों की पीड़ा को नजरंदाज कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि कोरोना के कारण जिन लोगों ने अपने खोए हैं उनका दर्द, उनकी पीड़ा को गलत आंकड़े देकर छिपाया नहीं जा सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “कोविड मृतकों के परिवारों की कहानियाँ सच्ची हैं, उनका दुख-दर्द सच्चा है। सरकार के आँकड़े झूठे हैं। सच्चे आँकड़े बताने होंगे और मुआवज़ा।”

डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रॉन दिया है नाम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है। कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वैक्सीन की कुल 120.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 120.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इन सबके बीच, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button