adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : कैटरीना-विक्की की शादी में अनुष्का-विराट होंगे स्पेशल गेस्ट, बेटी वामिका भी अटेंड करेंगी वेडिंग!

मुंबई। बॉलीवुड के लव बर्ड्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। कपल की वेडिंग को लेकर हर रोज नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। आउटफिट्स, मेकअप, गेस्ट लिस्ट से लेकर फंक्शंस तक को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लेकिन अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में बहुत ही ज्यादा स्पेशल गेस्ट्स के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।

बेटी संग कटरीना-विक्की की शादी में शामिल होंगे विरुष्का!

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह स्पेशल गेस्ट्स कौन हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरीना और विक्की की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी लिटिल प्रिंसेस वामिका के साथ शादी में शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड लाइफ में कटरीना कैफ के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छपी खबर में बताया गया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कटरीना और विक्की की शादी का इन्विटेशन भेज दिया गया है। इसी के साथ कटरीना और विक्की की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में अनुष्का, विराट और उनकी बेटी वामिका का नाम भी शामिल है।

कटरीना- अनुष्का के बीच है खास दोस्ती

रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे संग खास बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों ने दो फिल्मों जब तक है जान और जीरो में साथ काम किया है। फिल्म के बाद भी दोनों एक दूसरे के टच में रहती हैं और दोनों की दोस्ती वक्त के साथ गहरी हुई है। सबसे खास बात यह है कि कटरीना और विक्की की शादी में विराट और अनुष्का की लिटिल प्रिंसेस वामिका के शामिल होने की भी खबरें हैं।

Related Articles

Back to top button