adevertisment Adevertiisment banner

सांसदों को निलंबन की वापसी के लिए माफी मांगनी होगी: प्रह्लाद जोशी

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सांसदों को निलंबन की वापसी के लिए माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा, “सांसदों का निलंबन रद्द होने के लिए सांसदों को माफी मांगनी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नही लगता कि सदन में जो कुछ भी हुआ था उसपर कारवाई होनी चाहिए। यह अहंकार देश की जनता अब और बर्दाश्त नही करेगी।

किसानों की हालत खराब है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मध्यप्रदेश में तो कांग्रेस ने किसानों पर गोली चलवाई थी, नन्दीग्राम मे सीपीएम ने गोली चलवाई थी किसानों पर।” इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और रहेगी, आज तक जितना किसानों के लिए मोदी सरकार ने किया है उतना किसी ने नही किया।

ज्ञात हो कि संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। राज्‍यसभा से विपक्ष के 12 सदस्‍यों के निलंबन के फैसले पर हंगामा हो रहा है। मंगलवार को सदन में कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि संसदीय परंपराओं को ताक पर रखकर यह फैसला हुआ।

सभापति एम. वेंकैया नायडू ने साफ कहा कि जब तक विपक्षी सांसद अपने व्‍यवहार के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक वे निलंबन वापसी पर विचार नहीं करेंगे। सभापति ने आज हंगामा कर रहे सदस्‍यों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, लोकसभा को हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button