adevertisment Adevertiisment banner

महंगे हुए जिओ के ये 5 प्लान, देना होगा 520 रुपये ज्यादा चार्ज

नई दिल्ली। रिलायंस जियोने अपने 5 प्री-पेड प्लान में बदलाव किया है, जो एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इन सभी प्लान की कीमत में इजाफा किया गया है। जियो की तरफ से करीब 20 फीसदी मंथली चार्ज में इजाफा किया है। ऐसे में जियो को अधिकतम 520 रुपये ज्यादा चार्ज देना होगा। हालांकि इन प्लान की कीमत में इजाफा 1 दिसंबर को नहीं किया गया था। जियो ने अपने 499 रुपये वाले प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है। यह प्लान 499 रुपये की जगह 601 रुपये में आएगा। इस प्लान में डेली 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 6 जीबी अतिरिक्त डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही सालाना आधार पर Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा।
659 रुपये वाला प्लान
जियो का 549 रुपये वाला प्लान 659 रुपये में आएगा। इस प्लान में डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मुफ्त मोबाइल सब्सिक्रिप्शन दिया जाएगा। यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आएगा।
799 रुपये वाला प्लान
जियो का 666 रुपये वाला प्लान 799 रुपये में आएगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही मिलता है एक साल के मुफ्त Disney + Hotstar सब्सक्रिप्शन.

Related Articles

Back to top button