adevertisment Adevertiisment banner

होम आइसोलेशन में रहें सत्ता नहीं मिलेगी: योगी आदित्यनाथ

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय और बांकेबिहारी लाल की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो सौ करोड़ की योजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। ब्रज भूमि ने धर्म-सत्य और न्याय के साथ-साथ उल्लास और उमंग का माहौल कैसा होना चाहिए ये संदेश दिया है। इस भूमि पर जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे धन्य किया। अपनी लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही आज की पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया था। यहां के कण-कण और रज-रज में भगवान की लीला विराजमान है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया। उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है। कुंभ की भूमि है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर कोरोना के समय होम आइसोलेशन में रहने का तंज कसते हुए

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। ये वहीं प्रदेश में जहां बिजली देने में भेदभाव होता था। सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। कुछ वीआईपी जनपद बना दिए थे। विकास की सभी योजनाओं पर वहीं पर केंद्रित कर बंदरबांट होता था। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।

पिछली सरकार में सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफिया सामने आए। कहा कि ऐसा लगता था कि जैसे कोई कंस सत्ता के तख्त पर है। आज मथुरा तीर्थ क्षेत्र नए आकर्षण का केंद्र बना है। पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज 25 करोड़ जनता का हो रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ की। कहा केंद्र सरकार ने अन्न योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगा। चार दिन में 15 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कोरोना टीकाकरण पर बोलते हुए कहा कि वैक्सीन मुफ्त में है सभी के लिए है। सभी टीका लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें। पौने पांच वर्ष के दौरान सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल खंड में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा। इसी महीने टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। अब वर्क फ्रॉम होम ही नहीं होगा। ऑनलाइन पढ़ाई भी होगी। 

होम आइसोलेशन में रहें सत्ता नहीं मिलेगीप्रदेश का विकास कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। कोरोना के समय समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा होम आइसोलेशन में थे। सत्ता दूर की कौड़ी है। इसलिए कुछ साल और होम आइसोलेशन में रह लो, अभी सत्ता में आने की जरूरत नहीं। एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है और दूसरी तरफ गोली चलाने वाले लोग हैं। किसानों सम्मान निधि करने वाली सरकार है। जो विकास कराएंगे, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग लेकर आएगा उसी की सरकार बननी चाहिए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है। अब मथुरा से आप कहीं भी जा सकते हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे बन चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button