adevertisment Adevertiisment banner

पंजाब के पुलिस प्रमुख समेत एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को किया गया तलब

नई दिल्ली । पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुए चूक के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच को तेज करते हुए कई अधिकारियों को तलब किया है। केंद्र की इस टीम ने फिरोजपुर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। ये टीम सबसे पहले फिरोजपुर – मोगा हाईवे पर बने उस फ्लाईओवर पर पहुंची, जहां पर पीएम मोदी के काफिले को रोका गया था। समाचार एजेंसी एएनआइ के सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को फिरोजपुर में तलब किया है। पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई हुई। मुख्य न्यायधीश जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हीमा कोहली की बेंच ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पीएम मोदी के दौरे का रिकार्ड सुरक्षित रखने के लिए कहा है। कोर्ट ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सभी सबूत जुटाने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में केंद्र और पंजाब दोनों को जांच में सहयोग देने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button