adevertisment Adevertiisment banner

ओमिक्रॉन के बाद अब आ रहा है डेल्टाक्रॉन! इस देश में मिला कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मामला

साइप्रस। कोरोना वायरस के एक के बाद एक वेरिएंट ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है। दूसरी लहर में भारत और दुनिया को बुरी तरह प्रभावित करने वाले डेल्टा वेरिएंट से उबरने के बाद इस समय ओमिक्रॉन का खतरा मंडराया हुआ है, लेकिन अब इन सबसे बीच एक और वेरिएंट सामने आया है, जिसके ‘डेल्टाक्रॉन कहा जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि साइप्रस में एक नया कोरोना वायरस वेरिएंट डेल्टाक्रॉन उभरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेल्टाक्रॉन का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वेरिएंट के समान है, साथ ही इसमें ओमिक्रॉन जैसे कुछ म्यूटेशन भी हैं। इसीलिए इसे डेल्टाक्रॉन कहा गया है।हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिंता की बात नहीं है। कुल मिलाकर, साइप्रस में लिए गए 25 नमूनों में ओमिक्रॉन के दस म्यूटेशन पाए गए। नमूनों में से 11 ऐसे लोगों के थे, जो वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जबकि 14 सामान्य आबादी से आए थे। साइप्रस विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी और आणविक वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डा. लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच म्यूटेशन की फ्रीक्वेंसी अधिक थी और यह नए वेरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की इशारा करता है।

Related Articles

Back to top button