adevertisment Adevertiisment banner

यूपी कोरोना: बुधवार सुबह मिले में 7 हजार नए केस, 15 दिन में पांच गुना तेज हुई संक्रमण दर

यूपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. स्थिति यह कि जहां कई जिले वायरस मुक्त हो चुके थे, वहां भी वायरस दोबारा पहुंच गया है. ऐसे में तीसरी लहर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार सुबह 7 हजार नए केस मिले हैं.

लखनऊ: कोरोना वायरस को अब हल्के में न लें. राज्य में यह पांच गुना रफ्तार से बढ़ रहा है. 29 दिसम्बर को दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.01 फीसद थी. वहीं अब संक्रमणदर 5.4 फीसद हो गई है. वहीं मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. बुधवार सुबह राज्य में 7 हजार कोरोना मरीज पाए गए. फाइनल रिपोर्ट दोपहर बाद आएगी. यूपी में सोमवार को 2 लाख 5 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए. इसमें 11,089 नए मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई. इतने केस एक दिन में मई में मिले थे. इस दौरान 5 मरीजों की जान चली गई. वहीं 543 मरीज डिस्चार्ज किए गए. यूपी में देश में सर्वाधिक 9 करोड़ 50 लाख से अधिक टेस्ट किए गए. यहां एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर 55 लोगों की जांच की जा रही है. यह डब्ल्यूएचओ के मानक से अधिक है.

इस दौरान केजीएमयू, एसजीपीजीआई, बीएचयू, सीडीआरआई की लैब के अलावा गोरखपुर, झांसी व मेरठ में जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट शुरू करने के निर्देश दिए गए. इसमें अब तक सिर्फ दो डेल्टा प्लस के केस रहे. वहीं 90 फीसद से ज्यादा डेल्टा वेरिएंट ही पाया गया.

अब तक 275 ओमिक्रोन के मरीज
17 दिसम्बर को गाजियाबाद में दो मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है. यह महाराष्ट्र से आए थे. वहीं 25 दिसम्बर को रायबरेली की महिला में ओमीक्रोन वेरिएंट पाया गया. यह महिला अमेरिका से आई थी. चार जनवरी को 23 मरीज मिले. अब तक कुल 275 ओमीक्रोन के मरीज पाए गए हैं. यूपी में विदेश यात्रा व अन्य राज्य से आ रहे लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य है. एयर पोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप पर जांचें हो रही हैं. इस दौरान पॉजिटिव आने पर मरीज का सैम्पल जीन सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा. ज्यादातर में डेल्टा वैरिएंट ही पाया जा रहा है. वहीं निगरानी समिति बाहर से लौटे लोगों की निगरानी रखें. रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी उन्हें क्वारन्टीन करने के निर्देश जारी किए गए. गांव से लेकर शहर तक की निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया गया.

44 हजार से ज्यादा पहुंची एक्टिव केसों की संख्या, भर्ती कम
राज्य में एक्टिव केस की संख्या 44464 हो गई. वहीं होम आइसोलेशन में 43,050 मरीज हैं. सरकार की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी जारी है. अस्पतालों में 551 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं. इनके संचालन के लिए आईटीआई पास कर्मी तैनात किए जा रहे हैं. वहीं 56 हजार से अधिक आईसोलेशन बेड, 18 हजार आईसीयू बेड, 6700 पीकू-नीकू बेड तैयार हो गए हैं. 30 हजार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर अस्पतालों को दिए गए.

98.2 फीसद सेन97.2पर आई रिकवरी रेट
30 अप्रैल 2021 को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस 3 लाख 10 हजार 783 रहे. अब यह संख्या 44,464 हो गयी. वहीं रिकवरी रेट मार्च में जहां 98.2 फीसद थी. अप्रैल में घटकर 76 फीसद तक पहुंच गई. वर्तमान में फिर रिकवरी रेट 97.2 रह गयी है. राज्य में 24 अप्रैल 2021 को सबसे भयावह दिन रहा. इस दिन सर्वाधिक 38 हजार 55 मरीज पाए गए. वहीं 12 मई को एक दिन में 329 की जान चली गई.

Related Articles

Back to top button