adevertisment Adevertiisment banner

इंदौर सामूहिक दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी बेमेतरा से गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

बेमेतरा/रायपुर । इंदौर दुष्कर्म कांड के कुछ आरोपियों के बेमेतरा में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम बेमेतरा से दो दर्जन से अधिक प्रकरणों में फरार आरोपी विपिन भदौरीया को धारदार हथियार के साथ हाउसिंग बोर्ड कालोनी से गिरफ्तार किया गया। इंदौर सामूहिक दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने विपिन भदौरीया, आनंद सहानी, सिद्धीक को इस अपराध की फरयादीया को मारने के लिए भेजा गया था। जो अपनी पहचान छुपा कर कुछ दिनों तक सबेरा लाज में पान मसाला के एजेंट बताकर रहे एवं इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से फरीयादीया के घर के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान लेकर छुपकर रह रहे थे।पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला संबंधी प्रकरण होने की सूचना जिले के कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान को दी, जो मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से आरोपी और फरियादीया के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों के विरूद्ध थाना बेमेतरा में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी विपिन भदौरिया उम्र 37 साल जिला आगरा (उप्र) को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही अन्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा, आनंद सहानी गोरखपुर उत्तर प्रदेश, हाल नागदा मध्य प्रदेश, सिद्धीक मांग्लिया इंदौर की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button