adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी आज वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। नमो एप के जरिए यह संवाद सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मुख्य रूप से बूथ अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। बता दें कि सांसद बनने के बाद से पीएम 31 बार वाराणसी का दौरा कर चुके हैं।पीएम मोदी का ये संबोधन जहां उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बेहद अहम माना जा रहा है वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों में ये कदम दूसरों के लिए दिशा दिखाने वाला होगा। आपको बता दें कि देश का सबसे बड़ा राज्‍य होने के चलते सभी पार्टियों का ध्‍यान उत्‍तर प्रदेश पर टिका हुआ है। भाजपा ने यहां के विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही पीएम मोदी समेत पार्टी के सभी बड़े नेता यहां पर चुनावी रैली कर चुके हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा चुके हैं। वाराणसी की ही बात करें तो खुद पीएम मोदी यहां पर लगातार आकर लोगों को नई-नई सौगात देते रहे हैं। हाल ही में जिस वाराणसी को दुनिया देख रही है और जो देश की एक नई पहचान के तौर पर सामने आ रही है उसका पूरा श्रेय पीएम नरेन्‍द्र मोदी को ही जाता है।

Related Articles

Back to top button