adevertisment Adevertiisment banner

ट्विटर पर छाए योगी आदित्यनाथ, लगातार बढ़ रहे फालोवर्स से अखिलेश व दूसरे नेताओं को पछाड़ा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से ही अपनी विशिष्ट कार्यशैली से योगी आदित्यनाथ ने लगातार अपनी लोकप्रियता में बढ़ोतरी की। ग्राउंड लेवल पर जाकर विकास की हर परियोजना की प्रगति को परखने के साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में मिशन मोड पर काम करने के साथ हर क्षण अलर्ट मोड पर रहने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर पर फालो किए जाने वाले उत्तर प्रदेश के के नेताओं की सूची में सबसे आगे हैं। वर्तमान में करीब 1.70 करोड़ से अधिक फालोवर्स के साथ उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्विटर पर 1.55 करोड़ फालोवर्स हैं। आगामी विधान सभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पालिटिकल कंसल्टेंसी फर्म पोलस्ट्रैट ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध नेताओं के ट्विटर फालोवर्स की रैंकिंग जारी की है, इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम सबसे लोकप्रिय हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 43 लाख लोग फालो करते हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के 23 लाख फालोवर्स हैं। सीएम योगी योगी आदित्यनाथ सितंबर 2015 में ट्विटर पर जुड़े थे। वहीं अखिलेश यादव वर्ष 2009 में ट्विटर से जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button