adevertisment Adevertiisment banner

कानपुर और गोंडा में सड़क दुर्घटना में दस लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुःख , सहायता के दिए निर्देश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात कानपुर के साथ ही गोंडा में बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में दस लोगों की मौत तथा दर्जन से अधिक के घायल होने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद दुखी हैं। उनके साथ ही कानपुर की दुर्घटना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर के टाट मिल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निर्देश है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।कानपुर के घंटाघर से टाटमिल की तरफ जा रही बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने रविवार देर रात दर्जन भर लोगों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित ई-बस के सामने आने से करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक स्कूटी और बाइक तो बस में फंसकर करीब पचास मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ घायल हैं। कृष्णा हॉस्पिटल से टाटमिल तक कई लोगों को तेज टक्कर मारकर ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए ट्रक की टक्कर के बाद बस रुकी। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में हुआ था। इस हादसे पर प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। सभी घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं।

Related Articles

Back to top button