adevertisment Adevertiisment banner

रूस के हमले का यूक्रेन ने दिया जोरदार जवाब, रूस के पांच विमान और हेलिकाप्टर को मार गिराया

मास्को, एजेंसी। रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच हालात पर भारत सरकार पल-पल के हालात पर नजर रख रही है। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार दोनों देशों के बीच तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रही हैं। भारतीयों और छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जाएगा।
यूक्रेन का दावा- रूस के पांच विमानों को मार गिराया
यूक्रेन ने रूस के पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है। रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी लड़ाकू विमान और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है।

Related Articles

Back to top button