adevertisment Adevertiisment banner

मंगलवार से महंगा होगा दूध, अमूल ने बढ़ाए अपने दाम

नई दिल्ली । आम लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। ये कीमतें मंगलवार (1 मार्च, 2022) से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के बाद एक मार्च यानी मंगलवार से अमूल गोल्‍ड का 500 म‍िली वाला पैकेट 30 रुपये का, अमूल ताजा 24 रुपये का और अमूल शक्‍त‍ि 27 रुपये का म‍िलेगा। अमूल के अनुसार कीमतों में इजाफा उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी के कारण क‍िया गया है।2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई के बाजारों में फुल क्रीम दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि टोंड दूध अहमदाबाद में 48 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता में 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।बदले में मूल्य वृद्धि से दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा क्योंकि कंपनी की नीति है कि उपभोक्ताओं द्वारा दूध के लिए भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को दिया जाए।अमूल ने करीब 7 महीने 27 दिन के अंतराल के बाद दूध के दाम बढ़ाए हैं। इसे आखिरी बार जुलाई, 2021 में दो रुपये प्रति लीटर के साथ बढ़ाया था।

Related Articles

Back to top button