adevertisment Adevertiisment banner

प्रयागराज में चुनावी खुन्‍नस में भाजपा समर्थक की हत्‍या

प्रयागराज । होली निकट है, यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई है। भाजपा समर्थक उत्‍साहित हैं और जश्‍न मना रहे हैं। वहीं दूसरे दल के समर्थकों को यह रास नहीं आ रहा है। कुछ ऐसा ही प्रयागराज में शनिवार की रात में हुआ। जब भाजपा की जीत की खुशी में डीजे बजाकर जश्‍न मना रहे लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पथराव किया और लाठी-डंडे से भी पिटाई की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और कई जख्‍मी हुए। पुलिस उपद्रव करने वालों की तलाश कर रही है। वहां का माहौल तनावपूर्ण है। भाजपा के जिला मंत्री कमलेश पाल सुबह मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं में हमला व हत्‍या को लेकर आक्रोश व्‍याप्‍त है।प्रभारी निरीक्षक के मनमानी पूर्ण रवैया से आहत भाजपा नेताओं ने बहरिया थाने का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए धरना पर बैठ गए। बहरिया थाने पर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल पहुंचे। उनसे भाजपा नेताओं ने कहा कि उपनिरीक्षक संजय यादव के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी भाजपा नेता धरने से नहीं उठेंगे। एसपी गंगापार ने आश्‍वासन दिया कि प्रार्थना पत्र पर दारोगा के खिलाफ एफआइआर दर्ज होगी। इसके बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ। फाफामऊ घाट से क्षेत्राधिकारी फूलपुर रामसागर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।आरोप है कि इस मामले में शनिवार की रात में भाजपा कार्यकर्ता सुनील की पिटाई हल्का दारोगा संजय यादव ने की थी। हालांकि नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने उसे रात में ही छोड़ दिया था। वह चिल्ला-चिल्‍ला कर कह रहा है कि दारोगा यादवों के पक्ष में काम कर रहा है। उधर हमला व हत्‍या को लेकर भाजपा नेता आक्रोशित हैं। कहा जा रहा है कि युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। शरीर में लाठी के चोट के निशान भी थे।इतनी बड़ी घटना को पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। इससे भाजपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश है। युवक का पिता गांव में यादव आबादी ज्यादा होने के कारण डरा सहमा हुआ है। वह कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि यहां तक की रात में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रवि प्रकाश हल्का दारोगा संजय यादव ने लड़के के पिता से लिखवा कर ले लिया है कि हम पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। आरोप है कि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है।
भाजपा की जीत पर बहरिया थाना के नेवादा गांव में शनिवार रात डीजे बजाकर जश्न मना रहे युवकों पर गांव के ही एक पक्ष ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पीटने के साथ ही पथराव किया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य चोटिल हो गए, सूचना पर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों के बारे में जानकारी कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।भाजपा की विधानसभा चुनाव में जीत के बाद समर्थक लगातार विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह और जश्न आदि का आयोजन कर रहे हैं। शनिवार की रात नेवादा गांव के कुछ युवकों ने मुबारकपुर चौराहे से सड़क पर डीजी बजाते हुए गांव की ओर जा रहे थे। आगे बढऩे पर यादव चौराहे के पास डीजी बजाने और विजय जूलूस निकालने का विरोध किया जाने लगा। इसे बंद करने को कहा गया, नहीं मानने पर आयोजकों और दूसरे पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button