adevertisment Adevertiisment banner

मनोज सिन्हा बोले- जम्मू-कश्मीर के हालात में काफी सुधार, अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

प्रयागराज: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है. मनोज सिन्हा बुधवार शाम को प्रयागराज पहुंचे थे. वह यहां निजी समारोह में शामिल होने आए थे. भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी समेत पार्टी के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पर मनोज सिन्हा से मुलाकात की.

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पार्टी के नेताओं से बातचीत के दौरान जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि वहां के हालात में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है. इसके साथ ही आगामी दिनों में शुरु होने वाली अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा का भरोसा देते हुये उनका हौसला भी बढ़ाया.

मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जायेगा. हर हाल में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा के लिये पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. जम्मू की सीमा में प्रवेश करने बाद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन करेगी. निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वापस लौट गये.

Related Articles

Back to top button