adevertisment Adevertiisment banner

प्रयागराज: पांच लोगों की हत्या करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 डकैत गिरफ्तार

प्रयागराज: 23 अप्रैल 2022 को प्रयागराज थरवई थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया. पांच लोगों की हत्या में शामिल डकैतों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हुई. इसमें शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने इस सामूहिक हत्याकांड में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इनकी गिरफ्तारी के बाद अंतर्राजीय गैंग का भी खुलासा हुआ. ये डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. गिरफ्तार बदमाशों ने पुरानी वारदातों के बारे में भी बताया.

पुलिस के मुताबिक फाफामऊ के गोहरी में 21-22 नवंबर 2021 को हुई चार लोगों की हत्या और डकैती में भी ये बदमाश शामिल थे. इतना ही नहीं थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में 22/23 अप्रैल 2022 को 5 लोगों की हत्या और डकैती की घटना में इन्हीं का हाथ था. इस खुलासे के लिए एसएसपी अजय कुमार ने पुलिस टीम को 25000 इनाम देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिले के थरवई थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह और पुलिस के बीच भोर में मुठभेड़ हुई, जिसमें घटना में शामिल तीन शातिर बदमाश घायल हुए हैं. जबकि भाग रहे चार बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही. पकड़े गए हैं. पुलिस के मुताबिक, इसी गिरोह ने 23 अप्रैल को थरवई और पिछले साल नवंबर महीने में फाफामऊ के गोहरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने गिरोह के सात मेंबर्स को पकड़ लिया है और उनसे जानकारी जुटा रही है.

प्रयागराज में 12 दारोगा लाइन हाजिर
आम जनता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को जिले के आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों से संबंधित दरोगाओं की शिकायतें मिल रही थीं. जांच में पाया गया कि जिले के सात थानों से संबंधित 12 दरोगा ऐसे मिले, जिनकी कार्यशैली से लोग परेशान थे. को सरकारी काम में जान बूझकर लापरवाही बरत रहे थी. एसएसपी ने मंगलवार देर शाम सातों दरोगा को लाइन हाजिर करते हुये सभी की कार्यप्रणाली से संबंधित प्रारंभिक जांच की फाइलें खुलवा दी है.

Related Articles

Back to top button