adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी बोले, ईद पर पहली बार सड़कों पर नहीं हुई नमाज

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने पर सभी का अभिनंदन किया. एक बयान में सीएम योगी ने कहा कि ईद के मौके पर आज पूरे प्रदेश में कहीं भी सड़कों पर नमाज़ नहीं पढ़ी गई.

सीएम ने कहा कि धर्मगुरुओं ने आगे आकर लोगों का मार्गदर्शन किया. इसके लिए सभी का अभिनन्दन. उन्होंने कहा है कि स्वास्थ समाज के लिए लोगों की आस्था का सम्मान व कानून का शासन साथ-साथ चलेगा. यही उत्तर प्रदेश के विकास व प्रत्येक नागरिक के स्वावलंबन का आधार बनेगा. यूपी के इतिहास में इस बार पहली बार ऐसा हुआ जब ईद की नमाज़ सड़कों पर नहीं पढ़ी गई. लोनी और हापुड़ जैसे क्षेत्रों में जहां जगह कम रही वहां शिफ्ट में नमाज पढ़ी गई.

आज उ.प्र. में कई धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं. इन्हें सड़कों पर न आयोजित कर प्रदेश वासियों ने एक अच्छी पहल की है.स्वास्थ व समरस समाज के लिए आस्था का सम्मान एवं कानून का शासन साथ-साथ होना आवश्यक है. यही प्रदेश के विकास व नागरिकों के स्वावलंबन का आधार बनेगा. इसके लिए सभी का अभिनंदन है.

Related Articles

Back to top button