adevertisment Adevertiisment banner

यूपी-उत्तराखंड की परिसंपत्ति बंटवारे का आज अहम दिन, धर्मनगरी में योगी और धामी करेंगे चर्चा

यूपी और उत्तराखंड के संबंधों को लेकर आज का दिन बेहद अहम है. आज हरिद्वार में दोनों राज्यों के बीच विवाद की वजह बनी परिसंपत्तियों के वितरण को लेकर यूपी के सीएम योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच चर्चा होगी. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी इस चर्चा में मौजूद रहेंगे. यूपी अलकनंदा गेस्ट हाउस उत्तराखंड को सौंपेगा. वहीं योगी भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे. आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हरिद्वार में मौजूद अलकनंदा गेस्ट हाउस को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के सुपुर्द करेगा. वहीं नजदीक में ही बने नए भागीरथी गेस्ट हाउस का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. यह गेस्ट हाउस उत्तर प्रदेश का गेस्ट हाउस होगा. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज होने वाले अन्य समझौतों की चर्चा को लेकर भी जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button