adevertisment Adevertiisment banner

प्रदेश में अब तक 1 लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए: सीएम योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक एक लाख लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं. आगे लाउडस्पीकर न लगाए जाएं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है.

प्रदेश में उतारे गए लाउडस्पीकर के बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने बताया कि राज्य में अब तक 1 लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए हैं. यह सुनिश्चित किया जाए कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं. बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने का काम शुरू किया गया. इसमें पुलिस प्रशासन की भी मदद ली गई. साथ ही सभी को यह हिदायत दी गई कि धार्मिक प्रार्थनाओं की आवाज धार्मिक स्थल के परिसर के बाहर न जाए. यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी तरह के नए जुलूस और शोभा यात्रा पर भी रोक लगा दी थी, जिसका पालन भी हुआ है.

Related Articles

Back to top button