adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ में भीषण गर्मी के चलते फिर से बढ़ी बिजली की डिमांड

लखनऊ: प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है. इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखे और एसी का सहारा लेते है. बिजली विभाग के अफसरों के लिए यह चिंता की बात है.

इस प्रचंड गर्मी में बिजली की मांग फिर से बढ़ने वाली है. यूपी में करीब साढ़े तीन हजार मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है. पिछले तीन दिन में 3487 मेगावाट की डिमांड बढ़ी है. अभी वर्तमान में बिजली की औसत मांग 19088 मेगावाट है. भविष्य में अगर डिमांड ज्यादा हुई, तो आपूर्ति करना मुश्किल हो सकता है.

यूपी में 5 मई को बिजली की औसत मांग 15601 मेगावाट रही. छह मई को डिमांड बढ़कर 18,389 मेगावाट हो गई. शनिवार सात मई को औसत मांग में और भी ज्यादा इजाफा हुआ. 19,088 मेगावाट तक बिजली की डिमांड बढ़कर पहुंच गई. शहरी इलाकों में जैसे ही बिजली की मांग बढ़ती है, वैसे ही इस मांग को पूरा करने के लिए ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती शुरू हो जाती है. बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल करके शहरों में सप्लाई करता है. शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली सप्लाई होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में 14 से 15 घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है.

Related Articles

Back to top button