adevertisment Adevertiisment banner

घाटी को दहलाने चले जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी पुलवामा में ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के आतंकवादी विरोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए है। पुलिस ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के बाद रविवार शाम को पुलवामा के गुंडीपोरा इलाके में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था।उन्होंने बताया कि यहां आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों के फंसे होने जानकारी मिली थी। जैसे ही सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया और एक विशेष स्थान पर पहुंचे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले आज तड़के एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि मौके से दो एके राइफल बरामद हुई हैं। तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा मुठभेड़ अपडेट एक और आतंकवादी मारा गया। दो एके रायफल बरामद हुई है। अभियान जारी है। कश्मीर घाटी में अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान पिछले हफ्ते अलग-अलग जगहों पर 12 से अधिक आतंकवादी मारे गए है।

Related Articles

Back to top button