adevertisment Adevertiisment banner

ज्ञानवापी विवाद: अखिलेश यादव और ओवैसी पर मुकदमे की सुनवाई टली, कोर्ट ने 3 जून नई तारीख दी

वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को फव्वारा कहने के मामले में अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आज होने वाली सुनवाई टाल दी गई है. विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम के छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई टाली गई है. अब कल यानी 3 जून को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि अधिवक्ता हरिहर पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया है. ज्ञानवापी की कार्रवाई में असिस्टेंट एडवोकेट कमिश्नर रहे अजय प्रताप सिंह, घनश्याम मिश्र और साधना सिंह ने वादी हरिहर पांडेय की ओर से अपना वकालतनामा दाखिल किया है.

जानकारी के अनुसार वकील हरिहर पांडेय ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई अन्य लोगों के द्वारा ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को फव्वारा कहा जा रहा है. ये लोग लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे हिंदू आस्थाओं को चोट पहुंची है.

हरिहर पांडेय ने न्यायालय से मांग की है कि अखिलेश यादव, ओवैसी समेत उनके भाई और बनारस के मुस्लिम पक्षकारों समेत कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं और मस्जिद में नमाज पढ़ने गए दो हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. इस मामले पर कोर्ट धारा 156 (3) के तहत आज सुनवाई होनी थी, लेकिन अब 3 जून यानी कल सुनवाई होगी.

Related Articles

Back to top button