adevertisment Adevertiisment banner

व्यापारी नेता रजनीश बंसल को मेरठ मण्डल कमिश्नरी का महामंत्री नियुक्त किया गया

गाजियाबाद।( लायक हुसैन ) आज भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए व्यापारी नेता श्री रजनीश बंसल को मेरठ मण्डल “कमिश्नरी”का वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया, वहीं दूसरी तरफ श्रीमती सीमा गोयल को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष व श्रीमती संगीता माहेश्वरी को जिला महामंत्री महिला मोर्चा नियुक्त किया गया, इस नियुक्त पत्र को मेरठ मण्डल के प्रभारी श्री नानक चंद जी “शीरे वाले” व श्री अनिल अग्रवाल सांवरिया ने सौंपते हुए इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि प्रमुख व्यापारी नेता रजनीश बंसल को इस जिम्मेदारी के मिलने से संगठन को बड़ी मजबूती मिलेगी, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक श्री अनुज मित्तल ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का यह बेहद शानदार निर्णय है इससे व्यापारियों को नया उत्साह मिलेगा और इसी के साथ संगठन को बड़ी मजबूती भी मिलेगी, इस दौरान व्यापारी नेता रजनीश बंसल ने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा लगन एवं समर्पण से संगठन के कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्या का निराकरण कराने का हर संभव प्रयास करूंगा, आज इस नियुक्ति कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल सांवरिया, नानक चंद, अनुज मित्तल, गौरव गर्ग, प्रदीप गर्ग, कोमल मित्तल, विशाल जिंदल, प्रशांत गोयल, विवेक गोयल सहित आदि व्यापारी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button