adevertisment Adevertiisment banner

यूपी में पैसों की बरसात और नौकरियों की सौगात

आलोक त्रिपाठी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती दौर में ही इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80,224 करोड़ की लागत वाली 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया देश के प्रख्यात उद्योगपति गौतम अदाणी ने इस अवसर पर कहा कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में 70 हजार करोड़ के निवेश से 30 हजार लोगों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल काफी अच्छा हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य निर्धारित है। इनके विकास के लक्ष्य को लेकर इनका नजरिया कभी भी नहीं बदलता। इसी कारण इनके नेतृत्व में प्रगति तय है। उद्योगपति गौतम अदाणी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश प्रगति का प्रतीक बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नया भारत निर्मित कर रहे हैं। आप एक आर्किटेक्ट के रूप में यह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुड़ गवर्नेंस को कर के दिखाया है। आप मे निर्णय लेने की आश्चर्यजनक और सराहनीय क्षमता है।

गौतम अदाणी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें दो महान नेताओं के साथ मिलने का मौका मिला, जो भारत को नया भारत बनाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जब यूपी सफल होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित हुई, यह देश में सबके सामने है। गौतम अदाणी ने कहा कि वह इतने राज्यों में काम करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की गवर्नेंस में निर्णय लेने की क्षमता अभूतपूर्व है। अदाणी ने आगे कहा कि यूपी सरकार का विजन प्रधानमंत्री के विजन से मेल खाता है। नरेंद्र मोदी के गुजरात के विकास का माडल आज उप्र में देखने को मिल रहा है। अदाणी ग्रुप 70 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट प्रदेश में कर रहा है, जिसमें 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अदाणी ग्रुप की उप्र में पहले से ही सड़क, ग्रीन एनर्जी, बिजली, गैस, बायो गैस एग्री और लाजिस्टिक और लखनऊ हवाई अड्डे में निवेश कर रखा है। अदाणी फ़ाउंडेशन वाराणसी में अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से क्रियाशील है।

आदित्य बिरला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे किए हैं। यह एक युग परिवर्तन जैसा रहा, दुनिया ने देखा। आज पूरी दुनिया आज भारत की क्षमता को मान रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के रेनुकूट में हिंडाल्को आज दुनिया की एल्युमिनियम निर्माता में शीर्ष है। नई पहल योजना से हम हेल्थ रिफॉर्म करने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश आज भारत मे एक बेहतरीन निवेश स्थल बन चुका है। हम शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूलों की श्रृंखला चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का।

उद्योगपति मैथ्यू एरिस ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में काम कर के बेहद उत्साहित हैं। हम तेजी से अपने प्रोजेक्ट में निवेश बढ़ा रहे हैं। हम गर्व के साथ भारत मे काम करने की अनुशंषा करते हैं। हम उत्तर प्रदेश में बड़े कार्यों को लेकर सुनिश्चित हैं।

हीरानंदानी ग्रुप के मुखिया निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि यूपी में निवेश, उसके अमल की स्पीड का उनका अनुभव गजब का है। पूरे दावा के साथ कह सकता हूँ कि यूपी सरकार जो वादा करती है वह पूरा करती है। हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि यूपी में आज कारोबार करना बहुत आसान है।

मैं तो बीते 40 वर्ष से से इंफ्र ास्ट्रक्चर के कारोबार में हूं। यहां अब अप्रूवल्स आदि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होता है। हम अगले पांच वर्ष में हजार करोड़ प्रतिवर्ष का निवेश करेंगे। हीरानंदानी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम नोएडा में विकास कार्य करने में काफी अहम योगदान देती रही है। यूपी में निवेश, उसके अमल की स्पीड का उनका अनुभव गजब का है। पूरे दावा के साथ कह सकता हूं कि यूपी सरकार जो वादा करती है वह पूरा करती है।

Related Articles

Back to top button