adevertisment Adevertiisment banner

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री शामिल

भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है जो कि अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के अलावा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश में 13 एमएलसी सीटो के लिए 20 जून को चुनाव होंगे जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा, योगी सरकार के छह अन्य मंत्री भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर दयालु मिश्र, जीपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी विधान परिषद जाएंगे।

Related Articles

Back to top button