adevertisment Adevertiisment banner

रफ्तार पकड़ रहा कोरोना : 12 हजार से ज्यादा नए मामले, 11 मरीजों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है. देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,213 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,57,730 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 58,215 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,803 हो गई.

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 58,215 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,578 की बढ़ोतरी हुई है. संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.65 प्रतिशत है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,26,74,712 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

Related Articles

Back to top button