adevertisment Adevertiisment banner

कारागार में न्यायाधीश समेत आला अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, वयवस्था देखकर हुए खुश

गाजियाबाद। आज माननीय जनपद न्यायाधीश, जिला मजिस्ट्रेट,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा कारागार बुलंदशहर का आकस्मिक संयुक्त निरीक्षण किया गया, सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर बंदियों द्वारा तैयार आर्ट गैलरी का अवलोकन किया तथा बंदियों की कला को सराहा, अन्दर प्रवेश करने पर गैलरी में तैयार वालपेंटिग्स देखीं, चिकित्सालय का निरीक्षण कर बीमार बंदियों का हालचाल भी जाना, पाकशाला का निरीक्षण कर तैयार भोजन देखा तथा उसकी गुणवत्ता को सराहा, साप्ताहिक मीनू की जानकारी प्राप्त की, वहीं भोजन के डिजिटल डिस्पले का अवलोकन भी किया, बंदियों हेतु स्थापित लायब्रेरी व कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र व सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया तथा व्यवस्था पर खुशी जाहिर करते हुए बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं, तत्पश्चात बहुउद्देशीय हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों द्वारा कारागार को भेंट किए गए वाशिंग मशीन, टीवी, लैपटॉप, वैशाखी, महिला, पुरुष व बच्चों हेतु कपड़े  बंदियों को भेंट किए महिलाओं के साथ रह रहे छोटे बच्चों को सूट, चाकलेट, बिस्कुट, कुरकुरे, चिप्स व फ्रूटी भेंट किए, महिला बंदियों हेतु सेनेटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराए गए, बंदियों द्वारा निरीक्षण कर्ता अधिकारियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, सभी निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्था, सफाई, हरियाली, भोजन व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Related Articles

Back to top button