adevertisment Adevertiisment banner

यशवंत सिन्हा का नामांकन, राहुल गांधी समेत ये नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने आज नामांकन दाखिल कर दिया. यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के नामांकन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद पवार समेत 17 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए.

सिन्हा के नामांकन में राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव, सांसद नामा नागेश्वर राव, रंजीत रेड्डी, सुरेश रेड्डी, बीबी पाटिल, वेंकटेश नेता और प्रभाकर रेड्डी भी मौजूद रहे.
नामांकन से पहले यशवंत सिन्हा ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर वह राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते हैं तो वह राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को तत्काल समाप्त कर देंगे. साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि न्याय और निष्पक्षता बनी रहे. उन्होंने कहा कि वे 28 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उनका अभियान तमिलनाडु के चेन्नई से शुरू होने की संभावना है. वो पहले दक्षिण के राज्यों में समर्थन मांगेंगे, उसके बाद ही उत्तर के राज्यों में आएंगे. एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान एनडीए की एकजुटता भी नजर आई थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे थे. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने हैं. द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का नामांकन भरा था. पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक हैं. इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में 60 प्रस्तावक जबकि 60 अनुमोदक के नाम हैं. यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं.

Related Articles

Back to top button