adevertisment Adevertiisment banner

कानपुर: गंगा में नहाते समय दो युवक डूबे, एक का शव बरामद

कानपुर: जनपद में गंगा के परमट घाट पर नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवक डूब गए. गोताखोरों ने दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया है. दूसरे की गोताखोर तलाश कर रहे हैं. यह सभी दोस्त जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

गंगा के बीच गहराई में नहाते वक्त लोगों के डूबने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे कई बार डूबने से लोगों की मौत हो गई. वहीं, प्रशासन के अधिकारी आंख बंद करके मौत का तमाशा देख रहे हैं. बात दें कि नाविक कुछ पैसों की लालच में लोगों को बीच गंगा में नहाने के लिए छोड़ देते हैं. इसकी वजह से लोग गहरे पानी में डूब जाते हैं.

Related Articles

Back to top button