adevertisment Adevertiisment banner

सीएम योगी आदियनाथ बोले, मंदिरों से कोई भूखा न जाए, बच्चों को मिले वैदिक ज्ञान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हमारे मंदिर ऐसे स्थान होने चाहिए जहां दर्शन के बाद सभी को प्रसाद मिले. किसी की जाति को न देखा जाए, मंदिरों से कोई भूखा न जाए, इसकी व्यवस्था करनी होगी. उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन व्यवस्था में खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी मठ, मंदिर और आश्रम ही उठाते थे. मेरे गुरु महंत अवैद्यनाथ ने भी मुझसे यही कहा था. इसके अलावा मंदिरों की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को वैदिक ज्ञान से परिचित करवाएं.

हजरतगंज में गोमती नदी के तट पर हनुमंत धाम मंदिर के पुनरुद्धार के मौके पर 108 फीट की बजरंग बली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. उनके अलावा हरिद्वार से आए जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर महंत अवधेशानंद गिरी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. यह प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का पुनरुद्धार इकाना स्टेडियम का निर्माण करवाने वाले उदय सिन्हा, भाई विजय सिन्हा के परिवार की ओर से करवाई गई है. इस कार्यक्रम में महंत गोमती बाबा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता अपर्णा यादव बिष्ट के अलावा प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल भी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button