adevertisment Adevertiisment banner

जयपुर में आज उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे गृहमंत्री शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी नौ जुलाई को जयपुर में होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सुरक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी, बिजली और आम हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ शामिल हैं.गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बैठक में इन सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में सुरक्षा, सड़क, परिवहन, उद्योग, जल, बिजली, आर्थिक और सामाजिक नियोजन के क्षेत्रों के साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.हमेशा की तरह क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले परिषद की एक स्थायी समिति की बैठक की जाएगी, जिसमें परिषद के समक्ष रखी जाने वाली कार्यसूची के एजेंडा की जांच और प्राथमिकता तय की जाएगी.एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मोदी सरकार देश में सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद को मजबूत करने और बढ़ावा देने के लिए अपनी रणनीति के तहत नियमित रूप से क्षेत्रीय परिषदों की बैठकें करती है.क्षेत्रीय परिषद एक या अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों या केंद्र और राज्यों के बीच के मुद्दों पर रचनात्मक तरीके से चर्चा करने के लिए एक मंच मुहैया कराती है.

Related Articles

Back to top button