adevertisment Adevertiisment banner

बिकरू कांड के शहीद अनूप सिंह की पत्नी को मिली नौकरी, पुलिस मुख्यालय में बनीं OSD

लखनऊ: बिकरू कांड के दो साल बाद शहीद दरोगा अनूप सिंह की पत्नी नीतू को नौकरी मिल गई है. उनको पुलिस मुख्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है. प्रतापगढ़ के मूल निवासी अनूप सिंह दो जुलाई 2020 की रात कानपुर के बिकरू गांव में अपराधी विकास दुबे व उसके साथियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे.
शहीद अनूप सिंह की पत्नी नीतू सिंह पिछले 2 साल से नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं. शासन के दखल के बाद अब उन्होंने पुलिस मुख्यालय में नौकरी ज्वाइन कर ली है. नीतू की बेटी गौरी कक्षा छह व बेटा सूर्यांश यूकेजी में पढ़ता है. नीतू सिंह ने बताया कि पिछले 2 सालों से वह इस दिन का इंतजार कर रही थीं. अब उन्हें व उनके परिवार को बहुत ही राहत मिलेगी. फिलहाल नीतू लखनऊ के एक होटल में रह रहीं है. उन्होंने एक मकान की मांग की है.
प्रतापगढ़ के मांधाता थाना अन्तर्गत बेलखरी में रहने वाले अनूप सिंह ने साल 2004 में यूपी पुलिस ज्वाइन की थी व साल 2015 में वह दरोगा बने थे. ट्रेनिंग के बाद दरोगा पद पर उनकी पहली पोस्टिंग कानपुर में 2017 में बाबूपुरवा थाने में हुई फिर टिकरा चौकी के बाद चौबेपुर में तैनाती मिली थी.

Related Articles

Back to top button