adevertisment Adevertiisment banner

गुजरात, असम, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्यप्रदेश समेत लगभग आधा देश बाढ़ की चपेट में

नई दिल्ली/अहमदाबाद/भोपाल/हैदराबाद/बैंगलुरु/ गुवाहाटी : गुजरात, असम, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, मध्यप्रदेश समेत लगभग आधा देश बाढ़ की चपेट में है. इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. गुजरात में बारिश और बाढ़ के पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत हो गई. गुजरात में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है. वहीं असम में बाढ़ के कारण हुई मौतों की संख्या 200 के आसपास पहुंच गई है. सरकार के मुताबिक, गुजरात में बारिश से प्रभावित 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. कुछ इसी तरह के हालात मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंबिका नदी के तट पर अचानक पानी बढ़ जाने के कारण 16 सरकारी कर्मचारी फंस गए. भारतीय कोस्ट गार्ड के अधिकारी के मुताबिक चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए अभियान चलाया. तेज हवाओं और भारी बारिश बीच 16 लोगों को बचाया गया.

गुजरात सरकार के मुताबिक, राज्य में सोमवार शाम 6 बजे तक बारिश की वजह से 10700 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में बाढ़ को लेकर ट्वीट किया और कहा- गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी परिस्थितियों के संदर्भ में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात की और मोदी सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. गुजरात प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ प्रभावित लोगों तक त्वरित मदद पहुंचाने में लगे हैं.

Related Articles

Back to top button