adevertisment Adevertiisment banner

छत्‍तीसगढ़ में आठ दिनों में हुई 167.1 मिमी वर्षा

रायपुर। जुलाई के पहले पखवाड़े में मानसून की बेरुखी के बाद अब दूसरे पखवाड़े में लगातार वर्षा शुरू हो गई है। 11 जुलाई तक सामान्य से कम वर्षा रहने वाले छत्‍तीसगढ़ में 19 जुलाई तक की स्थिति में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हो गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर 19 जुलाई अर्थात 49 दिनों में प्रदेश में 460.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश भर में बीजापुर में सर्वाधिक वर्षा 1227.8 मिमी हुई है और बलरामपुर में सबसे कम 140.1 मिमी वर्षा हुई है।

पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत से ज्यादा वर्षापिछले वर्ष 2021 में एक जून से 19 जुलाई तक प्रदेश में 371 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी,जबकि इस वर्षा एक जून से 19 जुलाई तक प्रदेस में 460.5 मिमी औसत वर्षा हो गई है।

जिले में 27 प्रतिशत कम वर्षाएक जून से 19 जुलाई तक रायपुर जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में अब तक 284.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 27 प्रतिशत कम है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा, मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव से प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button