adevertisment Adevertiisment banner

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप

रेलवे के 4 कर्मचारी अरेस्ट; प्लेटफॉर्म के ट्रेन लाइटिंग रूम में दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला (30 साल) के साथ गैंगरेप के मामले में रेलवे के 4 कर्मचारियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के हैं। उन्होंने गुरुवार रात प्लेटफॉर्म पर बने ट्रेन लाइटिंग रूम में रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब दो आरोपी महिला का रेप कर रहे थे, तो दो आरोपी बाहर गार्ड के तौर पर खड़े रहे।

आरोपियों की पहचान सतीश कुमार (35 साल), विनोद कुमार (38 साल), मंगल चंद (33 साल) और जगदीश चंद (37 साल) के तौर पर हुई है। रेलवे DCP हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने सुबह 3.27 बजे उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। वह दो साल पहले अपने पति से अलग हुई थी और नौकरी की तलाश में थी। वह एक दोस्त के जरिए सतीश से मिली थी, जिसने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा किया था।

गुरुवार को सतीश ने उसे अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। शाम 10.30 बजे कीर्ती नगर मेट्रो स्टेशन पर महिला सतीश से मिली। इसके बाद सतीश उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया जहां बाकी तीन आरोपी भी आ गए। इसके बाद ट्रेन लाइटिंग हट में चारों ने महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस रजिस्टर किया है।

Related Articles

Back to top button