adevertisment Adevertiisment banner

परीक्षा-परिणाम से छाई सेंट्रल एकेडमी में खुशी की लहर

बारहवीं कक्षा की अर्ना मिश्रा ने 96.6% अंक हासिल कर प्रथम , कुश अग्रवाल ने 93.8% से द्वितीय तथा तिजिलकांत तिवारी ने 93% हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया

लखनऊ। सीबीएसई द्वारा बारहवीं एवं दसवीं के सत्र 2 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम, लखनऊ में खुशी की लहर छा गई। विद्यालय का परिणाम 100% रहा। बारहवीं कक्षा की अर्ना मिश्रा ने 96.6% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश अग्रवाल ने 93.8% से द्वितीय स्थान तथा तिजिलकांत तिवारी ने 93% हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।आर्ना मिश्रा और मानसी जैसवाल ने बिज़नेस स्टडीज़ में 100% अंक प्राप्त कर रिकार्ड कायम किया।
दसवीं कक्षा के अभिनव पांडेय ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवांश मिश्रा ने 95.6% अंक से द्वितीय स्थान, स्वास्तिक शुक्ला ने 95% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों – सजल सिंह, संस्कार श्रीवास्तव, अदिति सचान, अर्पिता सिंह, प्रिया रिमझिम, सारांश तिवारी, कौसेन खान, सक्षम सिंह, आरव सिंह यादव, अथर्व दुबे, निकिता अवस्थी, सांची रावत को विद्यालय की प्रार्थना-सभा में सम्मानित किया गया। सारांश तिवारी तथा सजल सिंह ने सामाजिक विज्ञान में 100% अंक प्राप्त किए और विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना पांडे ने सभी मेधावियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी बच्चों को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button