adevertisment Adevertiisment banner

नैक मूल्यांकन में ए पाने वाला राज्य का पहला संस्थान बना लखनऊ विवि, राज्यपाल ने दी बधाई

लखनऊ, । लंबी कवायद के बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) में लखनऊ विश्वविद्यालय को ए प्राप्त हुआ है। इसकी खबर लगते ही विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। नैक का परिणाम आते ही शिक्षक व कर्मचारी एक-दूसरे को बधाई देते रहे। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ए करने पर बधाई दी है।

यह ग्रेड पाने वाला लखनऊ विश्वविद्यालय राज्य विश्वविद्यालयों राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है। आनंदीबेन पटेल पिछले साल से ही राज्य के विश्वविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में बेहतर करने के लिए प्रेरित करती रही हैं। उसके लिए विश्वविद्यालयों की बैठक भी लेती रही हैं। राज्यपाल ने नैक में ए पाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में A ग्रेड प्राप्त होना निश्चय ही गर्व की बात है, क्योंकि नैक द्वारा भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ समग्र व्यवस्थाओं का आकलन किया जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायी है। इसलिए विश्वविद्यालयों को अपनी शिक्षण एवं कार्य व्यवस्था की गुणवत्ता उत्कृष्ट करने के प्रयासों को उच्चतम श्रेणी प्राप्त करने तक निरंतर जारी रखना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा विगत दो वर्षां से प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षण एवं व्यवस्थाओं में गुणवत्ता सुधार हेतु बृहद स्तर पर लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि लखनऊ विश्वविद्यालय पहले भी दो बार नैक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुका है। अपने पहले आवेदन में जब नैक द्वारा सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 05 स्टार प्रदान की जाती थी। उस समय विश्वविद्यालय को 4 स्टार ग्रेड प्राप्त हुआ था तथा दूसरी बार नैक ग्रेडिंग की । ABCD श्रृंखला में विश्वविद्यालय को B ग्रेड प्राप्त हुआ था और अब लखनऊ विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में A ग्रेड प्राप्त करने वाला राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक संकट बना हुआ है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास और तैयारियों का नतीजा रहा कि हमें अच्छी ग्रेड मिली। हमें शिक्षकों व विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं व संसाधन देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। आगे भी हम सभी बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करते रहेंगे।

यह बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही नेशनल पीजी कॉलेज ने भी नैक एक्रीडिटेशन के लिए आवेदन किया था। यहां भी 21 व 22 जुलाई को नैक की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके बाद मंगलवार को जारी परिणाम में कॉलेज को बी प्लस प्लस से संतोष करना पड़ा। जबकि पिछली बार कॉलेज को ए ग्रेड मिला था। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम समीक्षा करेंगे कि कहां कमियां रह गईं और आगे उसे बेहतर करके फिर से नैक में जाएंगे।

Related Articles

Back to top button