adevertisment Adevertiisment banner

विधान परिषद की आठ सीटों पर चर्चा के लिए सीएम आवास पर हुई बैठक, दोनों डिप्टी सीएम हुए शामिल

लखनऊ । यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में विधान परिषद की कुल आठ सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। इन आठ सीटों में से दो पर उपचुनाव होना है जबकि छह सीटों पर प्रत्याशियों को मनोनीत किया जाएगा।
इसके पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
स्वतंत्र देव का कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। हालांकि, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक वह अध्यक्ष पद के सारे कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button