adevertisment Adevertiisment banner

यूपी विधान परिषद की दोनों सीटों पर बीजेपी का होगा कब्जा: स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ: यूपी विधान परिषद की खाली 2 सीटों पर होनेवाले चुनाव को लेकर निवर्तमान यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम विधान परिषद की दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. गौरतलब है कि यूपी विधान परिषद की खाली दो सीटों के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गये हैं. इन दो सीटों के लिए 11 अगस्त को मतदान होना है.

दरअसल, सपा एमएलसी अहमद हसन के निधन और ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल खत्म होने के कारण ये सीटें खाली हुई हैं. फिलहाल इन दोनों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है. नामांकन करने की अंतिम तारीख 1 अगस्त है.

गौरतलब है कि स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा. उनके इस्तीफे के ठीक बाद गुरुवार की सुबह कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित की जा रही है. यह मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जा रही है. जिसमें भाजपा कोर कमेटी के सभी प्रमुख मेंबर शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button